17 जिलों में बारिश का अलर्ट:पटना के गांधी घाट में खतरे से ऊपर गंगा; 5 जिलों में भारी बारिश की संभावना

पटना। बिहार में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही। मौसम विभाग ने राजधानी पटना समेत प्रदेश के 17 जिलों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

निचले हिस्सों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ीइस लिस्ट में पूर्वी व पश्विमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल , अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा शामिल है।

इधर, गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पटना के गांधी घाट में गंगा खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जबकि दीघाघाट में 6 सेमी नीचे है। बाढ़ का पानी पटना मेट्रो और गंगा पथ के कास्टिंग यार्ड में 2 दिन से घुसा हुआ है। वहीं भागलपुर के तीन गांवों में पानी भर गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक ट्रफ रेखा और दो चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से बिहार के सभी हिस्सों में मानसून सक्रिय है। इससे राज्य में अगले पांच दिनों तक तेज हवा, वज्रपात के साथ ही 3 से 90 एमएम तक बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय की तलहटी में ट्रफ रेखा का प्रभाव है। इसके साथ ही बिहार की सीमा से सटे उत्तरप्रदेश और झारखंड में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading