आरा। भोजपुर के सरकारी स्कूल में जमकर ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए गए। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रिंसिपल के खि’लाफ नारेबाजी करते हुए, जोर-जोर से ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। बच्चों का आ’रोप है कि प्रिंसिपल (शगुफ्ता प्रवीण) भारत माता की जय बोलने पर डां’टती हैं, ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाने से रो’कती हैं।
बच्चों की ना’रेबाजी का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो प्रिंसिपल पर कई तरह के आ’रोप लगा रहे हैं। इधर मामले पर शगुफ्ता प्रवीण का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि ये वि’रोध क्यों हो रहा है।
मामला जिले के भलुहीपुर गांव के मोनाको कुंवर मध्य विद्यालय का है। यह वही स्कूल है, जिसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें 27 अगस्त को बच्चियां स्कूल के शौचालय की साफ-सफाई करती नजर आई थीं।
मोनाको कुंवर मध्य विद्यालय में सोमवार को वंदे मातरम के ना’रे लगाए गए। इसको लेकर छात्राओं का कहना है कि जब भी हम लोग भारत माता की जय बोलते हैं प्रिंसिपल (शगुफ्ता प्रवीण) डां’टने लगती है।
अगर कोई पूजा करके और तिलक लगाकर स्कूल में आ जाए तो उसका तिलक मिटा देती है। बच्चियों ने ये भी आ’रोप लगाया कि, उनका कहना है- इस स्कूल में “भारत माता की जय” के नारे नहीं लगाए जाएंगे। स्कूल की प्रिंसिपल शगुफ्ता प्रवीण का कहना है कि बच्चों ने हं’गामा क्यों किया है, मैं नहीं जानती हूं। मैं दो दिनों से छुट्टी पर थी। आज सोमवार को ही स्कूल आई हूं। छुट्टी के दौरान मैं अपने पति को पटना इलाज के लिए ले जा रही थी।
