केरल के 2 टीनएजर्स की नॉर्दर्न आयरलैंड में मौ’त:दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गए थे, झील में डूबने से गई जा’न

ब्रिटेन के नॉर्दर्न आयरलैंड की एक झील में डूबने से दो भारतीय लड़कों की मौत हो गई। जोसेफ सेबेस्टियन और रूवेन साइमन केरल के रहने वाले थे। दोनों अपने 4 दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने लंदनडेरी शहर की ‘एनघ लॉफ’ झील गए थे। दोनों 16 साल के थे।

2 teenage Kerala boys drown in lake in UK's Northern Ireland

हादसा 30 अगस्त को हुआ। नॉर्दर्न आयरलैंड के केरल एसोसिएशन ने दोनों किशोरों को श्रद्धांजलि दी। एसोसिएशन के स्पोक्सपर्सन ने कहा- हम एनघ लॉफ में हुई रूवेन साइमन और जोसेफ सेबेस्टियन की दर्दनाक मौत से दुखी हैं। इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार वालों और दोस्तों के साथ हैं।

सर्च ऑपरेशन के दौरान मिले शव
उत्तरी आयरलैंड पुलिस सेवा (PSNI) ने हादसे के संबंध में बयान जारी किया। इंस्पेक्टर ब्रोगन ने कहा- सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हमने सर्च ऑपरेशन चलाया। दोनों लड़कों को झील से बाहर निकाला गया। एक की मौत हो चुकी थी। दूसरे की हालत नाजुक थी, उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों बेस्टफ्रेंड थे
जोसेफ और रूवेन के एक दोस्त ने कहा- दोनों बेस्टफ्रेंड थे। सारे काम एक-साथ करते थे। साथ ही घूमने जाते थे। स्विमिंग करने भी साथ ही झील में उतरे थे। कुछ देर तक तो सब ठीक था लेकिन अचानक एक लड़का डूबने लगा, दूसरा उसकी मदद के लिए गया और दोनों ही डूब गए। हम सब डर गए हमने पुलिस को सूचना दी।

लेक समतल नहीं है
नॉर्दर्न आयरलैंड के MLA मार्क एच दुर्कानी ने बताया कि ऐसा हादसा 34 साल बाद हुआ है। इसके पहले भी एक लड़के की डूबने से मौत हुई थी। झील में पानी का लेवल ज्यादा नहीं पर कहीं-कहीं गहराई बहुत है। इसी वजह से हादसा हुआ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading