लूडो में चीटिंग की तो दौ’ड़ा-दौ’ड़कर बेल्ट से पी’टा;वैशाली में 15 दिन बाद लिया बदला; गं’भीर हालत में युवक का इलाज जारी

वैशाली में लूडो खेलने के चीटिंग करने पर एक पक्ष ने दूसरे को बेल्ट से दौ’ड़ा-दौ’ड़ाकर पी’ट दिया। साथ ही 50 हजार कैश भी लू’ट लिए। घायल लड़के के भाई ने बताया कि 15 दिन पहले लूडो खेलने के दौरान चीटिंग हुई थी जिसका बदला लिया गया। मा’रपीट में घा’यल युवक का इलाज जारी है। घ’टना का वीडियो भी सामने आया है।

सिमरान की पिटाई करते लड़के।मामला महुआ थाना क्षेत्र का है। 30 अगस्त को छ्तवारा गांव निवासी मोहम्मद शाकिर का पूत्र सिमरान जब महुआ से घर लौट रहा था तभी घा’त लगाकर बैठे ब’दमाशों ने उसकी बे’रहमी से पि’टाई कर दी। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। स्थानीय लोग उसे महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, घायल युवक का इलाज चल रहा है।

पहले तो स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवा दिया। इसके बाद जब वीडियो सामने आया तो घायल युवक ने महुआ थाना के पुलिस अधिकारी से लिखित शिकायत की है।

लिखित शिकायत में सिमरान ने बताया कि गांव के ही कुछ लड़कों से लूडो खेलने को लेकर वि’वाद हुआ था। इसके बाद 30 अगस्त को मैं घर से महुआ बाजार जा रहा था। मुझे किश्त पर बाइक खरीदनी थी। घर से 50 हजार रुपए मिले थे। इसी दौरान रास्ते में 6 लड़कों ने घेर कर रो’क लिया।

कहने लगे कि लूडो खेलने में तुम्हारी हार हुई है। तुम 1500 रुपए हार गए। इसलिए ये पैसे दो। वि’रोध करने लड़कों ने मेरे साथ बेरहमी से मा’रपीट की और मेरे झोले में रखे 50 हजार रुपए निकाल लिए।

सिमरान ने बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आ’रोपियों की जल्द से जल्द गि’रफ्तारी करे। महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार सक्सेना ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा थाने में आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच पड़ताल के उपरांत का’र्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading