अं’धविश्वास ने ली महिला की जा’न : सोते वक्त सां’प ने ड’सा, 20 घंटे तक झा’ड़फूं’क कराते रहे परिजन

भोजपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां महिला को सां’प काटने के बाद उसे दूसरे जिले में झा’ड़–फूं’क कराने ले गए । लेकिन झा’ड़ –फूं’क में करीब बीस घंटे बीत जाने के बाद महिला की मौ’त हो गई। मामला है धनगाई थाना क्षेत्र के चकवा गांव में गुरुवार के अहले सुबह जहां घर के रूम में प’लंग पर सोई एक महिला को वि’षैले सां’प  ड’स लिया।

अस्पताल में मौजूद मृतका के परिजन।सांप के ड’सते ही महिला की हालत बि’गड़ गई। हा’लत बि’गड़ा देख परिजनों ने उसे आनन–फानन में बिना इलाज कराए बक्सर जिले के कंज्या गांव स्थित कंज्या के ठाकुर जी के पास झाड़–फूंक कराने लेकर चले गए । जहां अंध विश्वास के चक्कर में महिला की करीब बीस से बाइस घंटे तक मंदिर में झा’ड़–कराते रहे । अंत में महिला ने द’म तो’ड़ दिया।

मृ’तका धनगाई थाना क्षेत्र के चकवा गांव वार्ड नंबर 6 निवासी शेखर शर्मा की 25 वर्षीया पत्नी संध्या देवी है। इधर संध्या के देवर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि उसकी भाभी बुधवार की रात खाना खाकर अपने कमरे में पलंग पर सोई हुई थी। उसी दौरान गुरुवार की अहले सुबह विषैले सांप ने उसे कंधे के पास डस लिया।

जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। उसकी हालत को बिगड़ता देख उसे इलाज के लिए डॉक्टर के यहां ना ले जाकर उसे झा’ड़-फूं’क कराने बक्सर जिला के कंज्या गांव स्थित ठाकुर जी बाबा के पास ले गए।

जहाँ परिजन ने ठाकुर जी बाबा के द्वारा करीब उसका 20 घंटे तक झाड़-फूंक कराते रहे। झाड़-फूंक के बीच महिला एक बार उठकर बैठी और थोड़ी ही देर में वह सोई तो सोई की रह गई। बाबा के द्वारा आश्वन मिलता गया की भाभी यही ठीक हो जाएगी ।

धीरे–धीरे उनकी हालत बिगड़ता गया।उसके बावजूद भी बाबा ने बोला की सब ठीक हो जायेगा। जो भी इस दरबार में आता है सब ठीक होकर जाता है । लेकिन परिजन ने झाड़-फूंक के चक्कर में ही महिला की जान ले ली। मौत के बाद भी महिला को पुनः जीवित करने की कोशिश की गई । अंततः महिला नहीं जी सकी ।

इसके बाद परिजन अपनी संतुष्टी को लेकर गुरुवार की देर रात उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला की काफी देर पहले मौत हो जाने से उसके पेट और शरीर फूल गए थे । जिसके पश्चात परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस गांव ले गए।

संध्या देवी की शादी वर्ष 2019 में हुई थी ।पति सिकंदराबाद में रहकर प्राइवेट काम करते है । संध्या के दो बेटी सम्या (डेढ़ साल) और समृद्धि(8 महीने) की है । घटना के बाद में मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading