बच्चा चो’री के आ’रोप में महिला को पी’टा:भी’ड़ ने बरसाए ला’ठी-डं’डे, ला’त-घूं’से….

बेतिया में एक महिला को भीड़ ने जमकर पीटा। लोगों ने बच्चा चोरी के शक में पहले उसे घेर लिया। फिर लात-घूंसे और डंडे से जमकर पीटा। इस पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ महिला को घेरकर पीट रही है और पूछ रही है कि बताओ लड़का कहां है।

घेरकर लाठी-डंडे से महिला की पिटाई करते लोग।

इस पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। 10 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के डीके शिकारपुर गांव का है। वीडियो 29 अगस्त का है। वीडियो अब सामने आया है।

वीडियो में साफ दिख रहा है ग्रामीण बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे और लात-घूंसे से उसकी जमकर पिटाई कर रहे है। मौके पर मौजूद किसी शख्स ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

60 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मामले की जांच करते हुए पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इनमें नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के डीके शिकारपुर गांव निवासी बब्लू, छोटन, नेगार देवान, सबदर अंसारी, जलाउद्दीन, सलार शेख, आलम सिद्दीकी, साहिल नोनिया, अफाक अहमद, नुशफ आलम के नाम हैं।

वहीं 50 अज्ञात लोगों को भी आरोपित करते हुए नरकटियागंज शिकारपुर थाने में FIR दर्ज की है। आरोप है कि बच्चा चोरी के आरोप में सभी ने एक महिला की जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।

अपना नाम, पता नहीं बता पा रही महिला

महिला अपना नाम, पता नहीं बता पा रही थी। ग्रामीणों ने बिना जांच पड़ताल किए उसे बुरी तरह से पीटा। हालांकि पुलिस ने महिला का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस महिला को विक्षिप्त बता रही है। शिकारपुर थानाअध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच पड़ताल के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.