बेतिया से एक युवक की पिटाई का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को चोरी के आरोप में पकड़कर पिटाई कर रहे। उसके बाद उसका सर मोड़ा कर रसी से बांध कर पूरे गांव में घुमा रहे। फिर पुलिस को सौंप दिया। पूरा मामला मामला मैनाटाडा़ थाना क्षेत्र के इनरवा बसंतपुर गांव का है।

दरअसल, गुरुवार देर रात मैनाटाडा़ थाना क्षेत्र के इनरवा बसंतपुर गांव निवासी मोजाहिदुर रहमान के घर उनके ही गांव के दो भाई चोरी करने गया हुआ था। इसी दौरान उनकी नींद खुल गई और उनके द्वारा हो हल्ला करने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उनके परिजनों द्वारा एक चोर को पकड़ लिया। जबकि एक चोर वहां से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है।

वहीं, पकड़े गए चोर के पास से एक चाकू एवं एक देसी कट्टा एवं कारतूस बरामद किया गया। वहीं शुक्रवार के दिन पकड़े गए चोर के मुंह में कालिख पोतकर उसके सर मुड़ावा कर ग्रामीणों ने रसी में बांध कर पुरे गांव घुमाने के बाद पुलिस को सौंप दिया है। वहीं मामले में मैनाटांड़ थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा एक युवक को छुड़ा देसी कट्टा एम कारतूस के साथ पकड़कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।







