गोपालगंज में श’राब की खेप के साथ त’स्कर गि’रफ्तार:गन्ने के पत्ते में छिपाकर ले जा रहा था श’राब

गोपालगंज में यादोपुर थाना क्षेत्र के छरकी बाँध के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गन्ने के पत्ता में छिपाकर तस्करी के लिए ले जार रहे देशी शराब को पुलिस ने बरामद किया है साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान यादोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी पंकज यादव के रूप में की गई।

गन्ने के पत्ते में छिपाकर ले जा रहा था शराब, पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा |  Smuggler arrested with consignment of liquor in Gopalganj - Dainik Bhaskar

दरअसल सूबे में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद शराब तस्करो को इससे कोई फर्क नही पड़ रहा है ,पुलिसिया खौफ से बेखौफ शराब तस्कर आये दिन शराब की तस्करी करते हुए पकड़े जा रहे है। इतना ही शराब तस्करी के नए नए तरीके भी इजात कर तस्करी करते हुए नजर आते है।

वही पुलिसिया कार्रवाई भी समय समय पर होते रही है। ताजा मामला यादोपुर थाना क्षेत्र की है जहाँ छरकी बांध के रास्ते अपने साइकिल पर गन्ना के पत्ता के अंदर छिपाकर शराब की तस्करी करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तस्कर यादोपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी पंकज यादव बताया जा रहा है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष विक्रम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक तस्कर पशुओं के चारा के अंदर छिपाकर शराब किं तस्करी के लिए शराब लेकर जा रहा है। जिसके निशानदेही पर छरकी बाँध से साइकिल पर सवार एक व्यक्ति को रोक कर पूछताछ की गई।

जो साइकिल पर गन्ना के पत्ता बांधे हुए था। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 357 पीस देशी शराब के टेट्रा पैक बरामद किया गया। जिसके आधार पर उसे तत्काल गिरफ्तार कर शराब को जब्त कर लिया गया है। साथ ही पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत कार्यवाई कर जेल दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading