गया में कारोबारी से 10 लाख रुपए की रं’गदारी : अ’पराधियों ने बाइक शो रूम मालिक से मांगी रं’गदारी, का’रोबारी ने लगाई सु’रक्षा की गु’हार

गया के फतेहपुर में बाइक शो रुम नंदिनी इंटर प्राइजेज के मालिक निलेश कुमार से दस लाख रुपये की रं’गदारी मांगी है। रं’गदारी फोन कर मांगी गई है। शो रुम के मालिक ने अ’पराधियों द्वारा फोन पर मांगी गई कॉल की आ’डियो रि’कार्डिंग पुलिस को सौंपा है।

साथ ही अ’पराधियों के खिलाफ का’र्रवाई के लिए फतेहपुर थाने में के’स द’र्ज कराया है। यही नहीं उसने यह भी मांग की है कि जब तक हमें असलहे का लाइसेंस नहीं मिल जाता है तब तक पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि परिवार भ’यमुक्त रहे और कारोबार कर सकें। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी हरप्रीत कौर भी लिखित आवेदन दिया है। साथ ही सुरक्षा की गु’हार ल’गाई है। रं’गदारी नहीं देने की स्थिति ध’मकी देने वाले अ’पराधियों ने खुद को टीपू गैंग का सदस्य बताया है। इधर एएसपी मनीष कुमार का कहना है कि रं’गदारी की मांग व ध’मकी दिए जाने की घ’टना को गं’भीरता से लिया जा रहा है। जांच की का’र्रवाई शुरू हो चुकी है।

गौरतलब है कि एक माह पहले भी नंदिनी इंटरप्राइजेज के निलेश कुमार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। साथ ही उनके शो रूम पर गोलीबारी की घटना को भी अंजाम दिया गया था।

गोलीबारी में उस वक्त शो रूम का एक कर्मी भी घायल हो गया था। पुलिस ने छानबीन करने के बाद घटना के तीसरे दिन ही रंगदारी मांगने वाले गिरोह के सरगना मृत्युजंय सिंह समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। वे सभी जेल में बंद चल रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading