मुजफ्फरपुर में अ’पराधियों ने देर रात ज’मकर उत्पात मचाया। ता’बड़तोड़ दो-दो घ’टनाओं को अंजाम देकर पुलिस गश्ती और सक्रियता की पोल खोल दी। दोनों घ’टना सदर थाना क्षेत्र में आधे घन्टे के अंतराल में घटी। पहली घ’टना मौलवी मो. तस्लीम के साथ घटी। वे मिलाद पढ़ाने तुर्की ओपी के लदौरा जा रहे थे। इसी दौरान सदर थाना के मादापुर चौबे गांव के पास फोरलेन पर पि’स्टल की नोक पर बाइक लू’ट ली गयी।
बाइक सवार दो ब’दमाशों ने मौलाना से लू’ट की वा’रदात को अंजाम दिया। वह सीतामढ़ी के मूल निवासी हैं। मौलाना करजा थाना के चमरुआ गांव में परिवार के साथ रहकर एक निजी स्कूल में पढ़ाते हैं।
मौलाना ने इसकी शिकायत सदर थानेदार को कॉल करके दी। सदर थाने की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। सदर थानाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि ब’दमाशों को द’बोचने के लिए का’र्रवाई की जा रही है।
पुलिस को मौलाना ने बताया कि मादापुर चौबे गांव के पास पीछे से व्हाइट रंग की बाइक से दो बदमाश आए। उनको ओवरटेक किया। फिर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल निकाल ली और साइड से उनकी बाइक में ठोकर मार दी। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक समेत सड़क पर गिर गए।
इसके बाद बदमाश ने पिस्टल तान बाइक लूट ली। मौलाना ने बताया कि जैसे ही वह शोर मचाने का प्रयास किया। बाइक पर पिस्टल ताने युवक ने चुप रहने को कहा। अन्यथा गोली मारने की धमकी दी। इसपर वे डर के चुप हो गये। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक लेकर धर्मपुर लदौरा की ओर फरार हो गए।
मौलवी से बाइक लूट की घटना के ठीक आधे घन्टे बाद अपराधियों ने मनिकपुर के सुजीत कुमार को पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर मोबाइल और छह हजार रुपए कैश लूट लिया। वह खून से लथपथ होकर इसकी शिकायत करने सदर थाना पहुंचा। जहां से उसे इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेजा।
सुजीत ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। आज उसे रात हो गयी थी। वह अकेले मनिकपुर स्थित घर जा रहा था। गोबरसही से फोरलेन पकड़कर पताही निकलने वाला था। इसबीच दो बाइक सवार तीन युवक सामने से आकर घेर लिया और बाइक लूटपाट करने का प्रयास किया।
पॉकेट से मोबाइल, पर्स और घड़ी छीन लिया। इसबीच लोगों के पहुंचने की आहट होने लगी। जिसके बाद सिर पर पिस्टल के बट से मारकर जख्मी करते हुए फरार हो गया।
