पत्नी और बेटे ने की बुजुर्ग की ह’त्या : जमीन के ला’लच में वृद्ध का ग’ला द’बाया, ला’श को घर में ग’ड्‌ढा कर छि’पाया

पूर्णिया में पत्नी व बेटा ने जमीन के लालच में बुजुर्ग का ग’ला द’बाकर ह’त्या कर दी। इसके बाद ला’श को घर में ग’ड्‌ढा खो’दकर द’बा दिया। साथ ही पत्नी और बेटा ने बुजुर्ग के गा’यब होने की अ’फवाह फै’ला दी।

बहू ने थाने में की शिकायत।रविवार को घर के कमरे में 5 फीट अंदर गड्‌ढे से ला’श मिलने के बाद गांव में स’नसनी फैल गई है। मामला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघमान गांव का है।

मृ’तक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघमान गांव के रहने वाले कृत्यानंद शर्मा (65 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने श’व को गड्‌ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

कृत्यानंद की पत्नी और बेटा निखिलेश शर्मा की नजर कृत्यानंद की संपत्ति पर थी। पत्नी और परिवार में अक्सर बंटवारे को लेकर विवाद होता था। कृत्यानंद की बहु कुमारी प्रिया तीज के लिए अपने मायके पूर्णिया गई थी।

31 अगस्त के रात में जब वह ससुर के मोबाइल पर फोन की तो स्विच आफ बताने लगा। सास को फोन की तो बताया कि वह कहीं टहलने गए हैं। दो दिन बाद सास ने फोन किया कि कृत्यानंद कहीं लापता हो गए है।

बहु कुमारी प्रिया जब गांव गई तो ससुर नहीं था। बहु ने थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करा दी। पुलिस ने जब कृत्यानंद की पत्नी व बेटा से पूछताछ की तो उन लोगों ने सभी राज उगल दिए। इसके बाद पुलिस के सामने से दोनों आरोपी बेटा व पत्नी वहां से भाग गए।

कृत्यानंद की नातीन ने बताया कि 31 अगस्त के रात वह खाना खाकर सो रही थी। तभी नाना कृत्यानंद की जोर से चीखने की आवाज आई। जाकर देखा तो उनके मुंह में गमछा ठूंसा हुआ था। मामा और नानी दोनों मिलकर गला दबा रहे थे। तभी नानी आई और कहने लगी की किसी को बताया तो तुम्हारे पापा को भी मार देगें। वह डर भय से किसी को कुछ नहीं बताई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading