मुंगेर में उफनती गंगा में मां-बेटी ने लगाई छ’लांग:दोनों के कपड़े और चप्पल किए गए ब’रामद

मुंगेर में रविवार देर शाम किला परिसर स्थित कस्टहरनी घाट के पास गुलजार पोखर की रहने वाले मां अंजुम एवं बेटी नेहा का चप्पल तथा दुपट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में नेहा के भाई इरशाद ने बताया कि शनिवार शाम को ही मेरी मां और बहन बिना किसी को कुछ बताएं घर से कहीं चली गई थी। हम लोगों ने काफी ढूंढा लेकिन नहीं मिली।

मुंगेर में उफनती गंगा में मां-बेटी ने लगाई छलांग: दोनों के कपड़े और चप्पल  किए गए बरामद, खोजबीन में जुटे स्थानीय गोताखोर – Bharat News India

ढूंढने के ही क्रम में रविवार की देर शाम जब हम लोग कस्टहरनी घाट के पास गए तो लोगों ने बताया कि यहां एक महिला और एक लड़की कल शनिवार को गंगा में कूद गई थी। हम लोग जब नजदीक जाकर देखे तो मेरी मां और बहन के दुपट्टा और दोनों का चप्पल वहां किनारे पड़ा हुआ था।

इस संबंध में कोतवाली थाना अध्यक्ष डीके पांडे ने कहा कि दो लोगों की डूबने की बात सामने आई है। कस्टहरनी घाट के पास से चप्पल और उनके दुपट्टे को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पीड़ित पक्ष के द्वारा आवेदन दिया गया है आवेदन में किसी भी तरह का कोई झगड़ा या किसी तरह का आपसी मनमुटाव की बात नहीं कहा गया है।सोमवार की सुबह आज से रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया गया है।

बोले सदर अनुमंडल पदाधिकारी

इस संबंध में सदर अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने कहा कि 2 लोगों की गंगा में डूबने की बात सामने आई है। एसडीआरएफ को खबर कर दी गई है ।भागलपुर से टीम आ रही है। स्थानीय गोताखोरों को कस्टहरनी घाट के पास राहत एवं बचाव कार्य के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि गंगा अपनाई हुई है तेज धार में थोड़ी काम में परेशानी आ रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading