मुजफ्फरपुर:चार थानाें ने की कार्रवाई,श’राब त’स्करों के ठिकानों पर पुलिस की द’बिश

मुजफ्फरपुर:नगर डीएसपी के नेतृत्व में काजीमोहम्मदपुर समेत चार थानों की पुलिस टीम ने शनिवार की देर रात शराब माफिया चुन्नू ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए गन्नीपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की।

फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

हालांकि, वह भाग निकला। पूछताछ के बाद पुलिस टीम लौट खाली हाथ लाैट अाई। बताया जाता है कि मिठनपुरा के एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ देखा गया था। उस पर शराब तस्करी के कई केस दर्ज हैं। वह रंगदारी, हत्या, लूट, डकैती के दर्जनभर से अधिक कांडों में भी आरोपित रहा है।

लगातार शहर में मिल रहा था चुन्नू ठाकुर का लोकेशन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इन दिनों चुन्नू ठाकुर का लोकेशन लगातार शहर में मिल रहा है। उसे मिठनपुरा के एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ देखा भी गया था। उसके बाद पुलिस उसकी तलाश में सक्रिय थी। गन्नीपुर में उसके ठिकाने पर छापेमारी की तैयारी की भनक शायद उसे लग गई। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि छापेमारी में चुन्नू ठाकुर नहीं मिला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading