बिहार के सभी हिस्से में पिछले 10 दिनों से मानसून लगातार सक्रिय है। हिमालय क्षेत्र में ट्रफ रेखा की सक्रियता होने से बिहार के उत्तरी हिस्से के अधिकांश हिस्से में भारी बारिश का सिस्टम बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक, ट्रफ रेखा भटिंडा, रोहतक, शाहजहांपुर होते हुए हिमालय के तराई हिस्से तक जा रही है। इससे बिहार के उत्तरी हिस्से में स्थित पूर्वी पश्चिम चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर सहित 19 जिलों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

पटना में 10 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा
पटना, गया, नालंदा, बक्सर सहित 19 जिलों में स्थित कुछ स्थानों पर सामान्य बारिश होगी। बिहार के सभी हिस्से में आसमान पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही मधेपुरा, सुपौल, अररिया, मधुबनी सहित 13 जिलों तीव्र वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। पटना में 10 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा।






