महिला का सिर ध’ड़ से अलग मिला:चवर में फेंका मिला श’व, लाल साड़ी में नई नवेली दुल्हन प्रतीत हो रही महिला

सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलिया गांव के चैन भगत के टोला से 150 मीटर की दूरी पर स्थित चवर में एक महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें कि महिला लाल साड़ी की जोड़े में नई नवेली दुल्हन प्रतीत होती है। जिसका धड़ सर से अलग है।

सीवान में महिला का सिर धड़ से अलग मिला: चवर में फेंका मिला शव, लाल साड़ी में नई नवेली दुल्हन प्रतीत हो रही महिला – Bharat News India

घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब सुबह सवेरे करीब 6:00 बजे चवर के तरफ लोग शौच के लिए निकले थे। इसके बाद उनकी नजर एक लाल साड़ी में उल्टी लेती हुई नवविवाहिता जैसी प्रतीत हो रही महिला का शव बिना मुंड का दिखा। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को हुई भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना के संबंध में मौके पर पहुंचे लोगों के द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की सर काटने के बाद उसके शरीर को चवर में लाकर फेंक दिया गया होगा। बता दें की यह पूरी वारदात देर रात्रि की बताई जा रही है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद महाराजगंज थाने के थानाध्यक्ष रणधीर कुमार को हुई वह अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बता दें कि पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया है। फिलहाल अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बता दे कि क्षेत्र में महिला का शव मिलने के बाद लोगों में भय व्याप्त है। साथ ही पुलिस गश्ती पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। शव मिलने से स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रहा है। उनका आरोप है कि यहां की पुलिस समय से गस्ती नहीं करती।

हालांकि महिला कौन है उसकी हत्या किन लोगों के द्वारा की गई है यह महाराजगंज थाने की पुलिस के लिए एक बड़ा चुनौती साबित हो रहा है। गौरतलब है कि छह रोज पहले महाराजगंज शहर मुख्यालय की रेलवे ढाला के समीप बुधवार की रात्रि में एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.