भोजपुर में सड़क हा’दसे, एक की मौ’त:अ’नियंत्रित होकर पुल से टकराई बाइक, एक घा’यल

भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के एयार-वैना मुख्य मार्ग पर गंगापुर मोड़ स्थित पुल के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार एक दोस्त की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए रोहतास के सोनवर्षा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

भोजपुर में सड़क हादसे, एक की मौत: अनियंत्रित होकर पुल से टकराई बाइक, एक घायल  – Bharat News India

मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के हारना टाँड़ गांव निवासी जय नाथ राम का 20 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार है। वही जख्मी उसका दोस्त अगिआंव बाजार थाना के कुकुरहा गांव निवासी नंद यादव का 30 वर्षीय पुत्र डब्लू यादव है। इधर मृतक के पिता जयनाथ राम ने बताया कि वह रविवार की शाम करीब सात बजे बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम से अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के एयार बाजार गया था।

इसके बाद उसने अपने भाई से कॉल कर कुछ जरूरी काम को लेकर उसके मोबाइल पर आए ओटीपी भी मांगा था। इसके बाद उससे रात आठ बजे अंतिम बात हुई थी। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन करने लगे। इसी बीच स्थानीय थाना द्वारा सूचना मिली के दोनों का एक्सीडेंट हो गया है और हादसे में मुकेश कुमार की घटनास्थल पर की मौत हो गई।

जबकि उसका दोस्त बबलू यादव जख्मी हो गया है। जिसके बाद परिजन सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्हें स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकराकर सड़क किनारे बाह में भरे पानी में गिर गया था। जिसके कारण मुकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही उसका दोस्त बबलू यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जिसका इलाज रोहतास के सोनवर्षा स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के परिवार में माता लगनी देवी व तीन भाई राकेश,राजेश,विकास एवं एक बहन शोभा कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की मां लगनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading