जमुई में महिला का नदी में उ’पलता मिला श’व:मायके जाने को लेकर पति से हुआ था झ’गड़ा

जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत करहरा भोलाडीह गांव स्थित ठारा नदी में एक महिला का शव उपलता पाया गया। महिला का शव नदी में मिलने की खबर से गांव में सनसनी फ़ैल गई। महिला के शव को देखने केलिए आस पास के लोगो की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगो ने इस घटना की सूचना झाझा थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही झाझा पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला के शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन करने में जुट गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।

जमुई में महिला का नदी में उपलता मिला शव - Dainik Bhaskar

घटना के बारे में झाझा थानाअध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि महिला और उसके पति में मायके जाने कों लेकर नोक झोंक हुई।इसी गुस्से से महिला अपनी बकरी चराने के बहाने घर से बाहर चली गई और जिसकी लाश सुबह नदी से बरामद किया गया।मृतक महिला की पहचान पंकज यादव की 35 वर्षीय पत्नी जवंती देवी भोलाडीह गांव के रूप में हुए है। महिला के तीन छोटे छोटे बच्चे बताए जाते है।

मृतिका के पति ने बताया कि रविवार की शाम 5 बजे मेरी पत्नी मायका जाने के लिये हमसे झगड़ा की थी।जिसके बाद वह बकरी चराने के लिये घर से निकल गई।जिसके बाद वह घर नही लौटी। जिसके बाद हम लोगों ने आसपास में बहुत ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली।

वही सुबह में एक व्यक्ति के द्वारा नदी में शव मिलने की सूचना दिया जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि पानी में मेरी पत्नी का शव पड़ा हुआ। इधर महिला की ससुर महेंद्र यादव ने बताया कि कर्मा पर्व को लेकर वह मायका पैरगाहा(झाझा) जाने की जिद्द कर रही थी। पति ने सुबह पहुंचाने ने की बात कही थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading