‘पीएम मोदी से नीतीश की कोई तुलना नहीं’:पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा – टूट जाएगा नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का सपना

पटना। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक समागम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद थे। वहीं, मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार को आइना दिखाया।

रविवार को पटना में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या पर आयोजन किया गया था। इसके मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद आए थे।

तारकिशोर प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की हैसियत क्या है। ये वो जानते हैं। वो हमसे अलग हो कर, वो हमेशा कमजोर हुए है।

नीतीश जी को हमने मुख्यमंत्री बनाया, इतनी इज्जत दी। लेकिन नीतीश जी को इज्जत पच नहीं पाया। नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी के सहयोग से इतने दिन मुख्यमंत्री बने रहे। नीतीश कुमार आज कुछ भी उल्टा-पुल्टा नरेंद्र मोदी को बोलते हैं। जबकि, नीतीश कुमार की हैसियत नरेंद्र मोदी के सामने कुछ नहीं।

तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर बचा नहीं सके। वे पीएम नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे।

तारकिशोर प्रसाद ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के बिहार आगमन को लेकर कहा कि आप सब ने देखा कैसे दोनों नेताओं के बीच उठक बैठक चल रहा था।

जब दो थे, तब ये हालात थे। अगर ज्यादा होते तब क्या होता। जब एक क्षेत्रीय पार्टी से तालमेल में इतनी दिक्कत हो रही है, जब राष्ट्रीय पार्टी या अन्य किसी क्षेत्रीय पार्टी से कैसे तालमेल बना पाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading