कंगना रनोट ने महेश भट्ट का असली नाम असलम बताया:बोलीं- वह अपना खूबसूरत नाम और पहचान क्यों छिपा रहे हैं?

कंगना रनोट इंडस्ट्री में हमेशा अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने महेश भट्ट पर तंज कसा है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से महेश के पुराने वीडियोज शेयर करते हुए कहा कि उनका असली नाम असलम है। वह अपने इस खूबसूरत नाम को क्यों छिपा रहे हैं। दरअसल, महेश वीडियो में कह रहे हैं कि डरा हुआ आदमी मुसलमान नहीं हो सकता।

महेश भट्ट का असली नाम असलम है', फिल्ममेकर के धर्म को लेकर कंगना रनोट ने  किया बड़ा दावा

जहां इस्लाम है वहां डर नहीं- महेश
महेश भट्ट का यह वीडियो जमीएत एहले हदीस, मुंबई के एक कार्यक्रम का है। इसे शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- महेश बड़ी शालीनता भरे अंदाज में लोगों को हिंसा के लिए भड़का रहे हैं। दरअसल, वीडियो में महेश कह रहे हैं कि भाई जरा अपनी शिद्दत को जगाइए। मैंने जितना भी इस्लाम के बारे में पढ़ा है, मुझे एक ही बात समझ में आई है कि डरा हुआ आदमी मुसलमान नहीं हो सकता।

वीडियो में महेश ने आगे कहा, ‘जहां डर है वहां इस्लाम नहीं और जहां इस्लाम है वहां डर नहीं। जैसे जहां रोशनी होती है वहां अंधेरा नहीं हो सकता। एक हदीस मुझे मेरे अजीज दोस्त महमूद मदनी साहब ने लिखवाई थी जो मेरे कंप्यूटर पर है। ये हदीस पढ़ने के बाद महेश भट्ट ने इसे हिंदी में अनुवाद करते हुए कहा- मदद कर। अपने भाई की मदद कर, वो मजलूम (बेचारा) हो तो मदद कर, और जालिम हो तो भी मदद कर।

महेश भट्ट को अपनी पहचान नहीं छुपाना चाहिए- कंगना
कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा- महेश भट्ट ने सोनी राजदान से दूसरी शादी के लिए अपना धर्म बदला है। उनका असली नाम असलम है, यह बहुत खूबसूरत है। मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि वह अपनी पहचान क्यों छिपा रहे हैं। उन्हें अपने असली नाम का इस्तेमाल करना चाहिए।

महेश मूवी माफिया हैं- कंगना
कंगना का महेश भट्ट के साथ विवाद काफी पुराना है। साल 2020 में महेश की बेटी और एक्टर-प्रोड्यूसर पूजा भट्ट की फिल्म धोखा में काम करने के ऑफर को ठुकरा दिया था। इसके बाद उन्होंने महेश पर मारपीट का भी आरोप लगया था। वहीं, कंगना ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में महेश की दूसरी बेटी आलिया भट्ट की कास्टिंग को सबसे बड़ी गलती बताई थी। वह महेश को हमेशा से मूवी माफिया का टैग देती आई हैं।

भट्ट कैंप ने दिलाई कंगना को पहचान
कंगना ने साल 2006 में महेश भट्ट की ही फिल्म गैंगस्टर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके कंगना ने वो लम्हे और राज: द मिस्ट्री कन्टीन्यूज जैसी फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में कंगना की पहचान का क्रेडिट भी भट्ट कैंप की फिल्मों को ही दिया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading