FCI में 5043 पदों पर निकली वैकेंसी:गैर कार्यकारी के लिए निकली वैकेंसी, 6 सितंबर से करें ऑनलाइन अप्लाई

पटना। भारतीय खाद्य निगम यानी FCI में ग्रेड 3 के तहत गैर कार्यकारी पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 5043 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए FCI ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक सूचना जारी किया है।

इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 सितंबर 2022 यानी कल से शुरु होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitmentfci.in के जरिए 5 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए FCI डिपो और कार्यालयों में ग्रेड 3 के जूनियर इंजीनियर, टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर सहित 5043 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर क्षेत्र में 2388 पदों पर, दक्षिण क्षेत्र के 979 पदों, पूर्वी क्षेत्र में 778 पदों, पश्चिम क्षेत्र में 713 पदों और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 185 पदों पर भर्तियां के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

वही एजी-III (लेखा) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं एजी-III (सामान्य) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ कंप्यूटर की भी जानकारी होनी अनिवार्य है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading