50 लाख रं’गदारी कां’ड में 3 जिलों में छा’पा:आ’रोपी ने कहा-जमीन वि’वाद के मा’मले में फं’साया

मुजफ्फरपुर शहर के मिठनपुरा के प्रोपर्टी डीलर विजेंद्र कुमार से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में SIT तीन जिलों में छापेमारी कर रही है। इस मामले में अभी गोविंद और बाबुल चौधरी के अलावा कुख्यात मंटू शर्मा फरार है। SSP जयंतकांत ने केस की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर SIT का गठन किया था।

आरोपी को जेल ले जाती पुलिस। - Dainik Bhaskar

जिसके द्वारा नामजद आरोपी प्रोपर्टी डीलर ओंकार सिंह को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इसी आधार पर वैशाली, मधुबनी और पूर्वी चंपारण में अलग-अलग टीम छापेमारी कर रही है। ताकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके। इधर, पुछताछ के बाद आरोपी ओंकार को जेल भेज दिया गया।

कहा-जेल से निकलकर केस करूंगा

आरोपी ने जेल जाने से पूर्व कहा कि ये जमीन विवाद का मामला है। उसने रंगदारी नहीं मांगी थी। उसे फंसाया गया है। ये 45 लाख रुपए के गबन का मामला था। जब जेल से निकलेंगे तो केस कराएंगे। पुलिस ने हिरासत में लिए ओंकार के बॉडीगार्ड को पीआर पर छोड़ दिया। ओंकार के पकड़े जाने के बाद से ही सभी नामजद आरोपी अंडरग्राउंड हो गए हैं। SIT मानवीय और वैज्ञानिक श्रोतों से इनका पता लगाने में जुटी हुई है।

पूर्व मेयर मर्डर केस में जा चुका जेल

ओंकार सिंह भी गोविंद के साथ पूर्व मेयर समीर मर्डर केस में आरोपी था। उसे जेल भी भेजा गया था। उसके खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट भी दायर की थी। फिलहाल वह जमानत पर काफी दिनों से बाहर है। वर्तमान में वह प्रोपर्टी डीलिंग की आड़ में अवैध धंधे भी करता है।

इससे वह एक लग्जरी लाइफ जी रहा है। उसने खुद का पर्सनल बॉडीगार्ड रखा है। महंगी फार्च्यूनर कार से घूमता है। पुलिस उसकी पूरी कुंडली खंगालने में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading