प्रेमी संग ससुराल पहुंची महिला, कहा-हम अब यही रहेंगे:पत्नी के अफेयर के कारण पति ने कर ली है दूसरी शादी

मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी से एक बड़ा ही रोचक मामला सामने आया है। दरअसल गांव में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ ससुराल पहुँची। वह जिद पर अड़ गई कि अब वह भी अपने लवर के साथ यहीं रहेगी। इस कारण घण्टो तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।

प्रेमी संग ससुराल पहुंची महिला, कहा-हम अब यही रहेंगे: पत्नी के अफेयर के कारण  पति ने कर ली है दूसरी शादी, खूब चला हाईवोल्टेज ड्रामा – Bharat News India

बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाकर शांत कराया। फिर पूछताछ करने थाना ले गए। महिला के पति विजय महतो ने बताया कि उसकी पत्नी मंजू की हड़कत अच्छी नहीं है। वह अक्सर घर से भाग जाती थी। उसके दूसरे युवक से अफेयर चल रहा था।

महिला ने किया था सुसाइड का प्रयास

विजय ने बताया कि मंजू दो साल से घर से लापता थी। हालांकि वह कभी कभार दिखती थी। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहती थी। वह सोनपुर का रहने वाला है। इसलिए उन्होंने कभी इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। पहले इसी कारण कई बार घर मे लड़ाई झगड़ा भी होता था। इसके बाद वह घर छोड़कर चली गई थी।

कुछ दिन पूर्व उसने नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। लेकिन, स्थानीय लोगों की सक्रियता से उसे बचा लिया गया। इसके बाद से वह अपने प्रेमी के साथ रहती थी। इधर, विजय ने दूसरी शादी कर ली। उसका कहना है कि कुछ महीने पहले उसकी पत्नी के प्रेमी ने अश्लील वीडियो भी भेजा था। जिसमे वे दोनों साथ थे। तभी उन्होंने ठान लिया था की अब वह उसे कभी नहीं अपनाएंगे।

गांव वाले भी विजय के पक्ष में

अब अचानक से वह ससुराल पहुंची और घर मे अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गयी। लेकिन, गांव वालों ने महिला और प्रेमी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया।

फिर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पूरे मामले पर फोन से बातचीत के दौरान मनियारी थाना की पुलिस सब इंस्पेक्टर संजय पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के हरिशंकर मनियारी पंचायत के एक गांव से एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading