नवादा में एक महिला की लाश बरामद हुई है। उसकी लाश फंदे से लटक रही है। मायके वाले पति सहित ससुराल के अन्य परिजनों पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। मामला सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के सराय गांव का है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
![]()
वहीं ससुराल के लोग घर छोड़ फरार है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान सराय पुर गांव निवासी राहुल कुमार की पत्नी निभा कुमारी के रूप में किया गया। मृतका की मां सिहंता देवी ने बताया कि दहेज को लेकर लगातार मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। मेरी बेटी काफी दिनों से परेशान चल रही थी।

सिहंता देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह पति राहुल कुमार मायके से रुपए मांगने का मेरी बेटी पर दबाव बनाने लगा। रुपए लाने से इनकार करने पर पति सहित ससुराल के अन्य परिजनों ने उसकी हत्या कर दिया और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फांसी के फंदे से लटका दिया।
वहीं सीतामढ़ी थाना प्रभारी ने बताया कि फांसी के फंदे से लटके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझ पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।





