सीवान में द’र्दनाक सड़क हा’दसा:वाहन की चपेट में आने से अ’धेड़ की मौ’त, मिल रही थी जा’न से मा’रने की ध’मकी

सीवान। बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरैना के समीप अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। घटना में मृतक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी 65 वर्षीय शंभू प्रसाद के रूप में हुई है।

इधर घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया है कि शंभू प्रसाद के साथ कुछ लोगों की भूमि विवाद चल रही थी। जिसमें शंभू प्रसाद की हत्या करने की धमकी दी गई थी। बाकायदा इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। परिजनों को यह अंदेशा है कि उनकी हत्या सोची समझी साजिश की तहत हुई है।

बता दें कि घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। इधर घटना की जानकारी के बाद पूरे परिवार के लोगों में कोहराम मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि शंभू प्रसाद अपने घर से सुबह सवेरे निकल कर कहीं जा रहे थे।

इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि परिजन इस को हत्या बता रहे हैं। पीड़ित के शरीर पर खून के निशान और जख्म से यह प्रतीत होता है कि किसी अनियंत्रित वाहन की वजह से उनकी मौत हुई है। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद पंचनामा तैयार करने के बाद पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है।

क्या कहती है पुलिस

घटना की जानकारी जब मैरवा थाने की पुलिस से ली गई तो मैरवा थाने में एसआई शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है मृतक के किसी के साथ भूमि विवाद था। मामला सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading