मुंगेर में स्वास्थ्य विभाग की बीमारी दिखी:नहीं मिला एंबुलेंस, ठेला से पिता का श’व ले गया बेटा

मुंगेर जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। वर्षीय वृद्ध की मौत हुई तो उसके शव को ले जाने के लिए उसके पुत्र को स्वास्थ विभाग ने एक एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं करवाया। हालत यह रही लाचार और बेबस पुत्र ने अपने पिता के शव को टाली पर रखकर उसके पास अपनी मां को बिठाकर रोते हुए टाली को 3 किलोमीटर चला कर अपने घर लाया।

मुंगेर में स्वास्थ्य विभाग की बीमारी दिखी: नहीं मिला एंबुलेंस, ठेला से पिता  का शव ले गया बेटा – Bharat News India

कोतवाली थाना क्षेत्र के सुंदरपुर के रहने वाले 60 वर्षीय देवी दास को उसके पुत्र छोटू तबीयत बिगड़ने पर सदर अस्पताल लाया इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह छोटू के पिता की मौत हो गई।मौत के बाद छोटू ने अस्पताल प्रबंधन से डेड बॉडी को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की।

लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने छोटू को एंबुलेंस नहीं उपलब्ध कराया। छोटू 1 घंटे तक कभी इस कार्यालय तो कभी उस कार्यालय का चक्कर लगाते रहे। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड में इलाज कर रहे चिकित्सक, नर्स एवं स्वास्थ्य कर्मी से भी एंबुलेंस दिलवाने की गुहार लगाता रहा ।

लेकिन स्वास्थ्य विभाग प्रबंधन के लोगों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अंत में छोटू थक हार कर रोते हुए उसके अपने पिता के शव को टाली पर रखा और मां को टाली पर ही लाश के बगल बिठा दिया। छोटू बिलखते हुए तीन किलोमीटर टाली चलाकर रहा था। इस दृश्य को देखने के लिए स्वास्थ विभाग के कई कर्मी मौजूद थे। लेकिन किसी ने यह पहल नहीं की इस गरीब को एक एंबुलेंस मिल जाए।

छोटू ने कहा कि एंबुलेंस चालक से जब हमने बोला कि हमको एंबुलेंस दीजिए घर जाना है एंबुलेंस चालकों ने कहा कि तुम्हारे घर की ओर जाने वाली सड़क खराब है इसलिए नहीं जा सकती है ।मैं क्या करूं गरीब हूं? मेरे पिता कचरा बिनकर परिवार चलाते थे।

इस संबंध में मुंगेर जिले के नए नए पदभार संभाले सिविल सर्जन डॉक्टर पीएम सहाय को कई बार मोबाइल पर कॉल किया गया लेकिन उसने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। जबकि इसी सप्ताह डीएम ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले को मिले चार नए एंबुलेंस को सदर अस्पताल को सौंपा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading