नालंदा में पानी भरे गड्ढे में मिली मासूम की ला’श:घर से खेलने निकली थी, पैर फिसला तो गड्ढे में गि’री; डू’बने से गई जा’न

नालंदा जिला अंतर्गत हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से सोमवार की शाम 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार निवासी दीपक कुमार की पुत्री विशाखा कुमारी (3 वर्ष) है। एक महीना पूर्व ही वह अपनी मां के साथ अकबरपुर गांव ननिहाल आई थी।

घर से खेलने निकली थी, पैर फिसला तो गड्ढे में गिरी; डूबने से गई जान |  Innocent dead body found in water filled pit in Nalanda - Dainik Bhaskar

परिजन ने बताया कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी खेलने के दरमियान ही पानी भरे गड्ढे में डूब गई। शाम होने के बाबजूद भी जब वह घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की गई। तभी उसका शव घर के बाहर पानी भरे गड्ढे में उपलाया हुआ था। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर शाम पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हिलसा थानेदार ने बताया कि परिजनों द्वारा यह बात पता चली कि खेलने के दौरान बच्ची घर के बाहर पानी भरे गड्ढे में डूब गई। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading