औरंगाबाद:युवती समेत तीन महिलाओं को बे’रहमी से पी’टा, छे’ड़खानी एवं अ’वैध संबंध के प्रयास का आ’रोप

औरंगाबाद में बच्चों के खेल खेल में विवाद को लेकर के एक युवती के साथ घर में ले जाकर जबरदस्ती छेड़खानी कर गलत संबंध बनाने के प्रयास को विरोध करने पर घर वालों को बेरहमी तरीके से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें युवती समेत तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी है। घटना नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

युवती समेत तीन महिलाओं को बेरहमी से पीटा, छेड़खानी एवं अवैध संबंध के प्रयास  का आरोप | Three women including the girl were brutally beaten up, accused  of molesting and trying to

सदर अस्पताल औरंगाबाद में इलाज कराने आयी घायल महिला ने बताया कि मेरी बेटी शाम में खेल रही थी। जो पूरी तरह से गूंगी है। खेलते समय वह अपने हाथ को उठाकर टाटा कर रही थी। तभी साथ मे खेल रहे बच्चे के घरवालों को लगा कि मेरे बेटे को मारने को कह रही है।

तब मैंने कहा कि वह मुझे टाटा कर रही है। इसी बात को लेकर विवाद होते गया और मामला बढ़ता गया। जिसमें दो युवक मिलकर मुझे गला दबाकर मारने पीटने लगे।जब इसका विरोध करते हुए घर से युवती निकली तो उसे जबरदस्ती घर मे ले जाकर छेड़खानी एवं अवैध सम्बन्ध बनाने का प्रयास करने लगा।

इसका विरोध करने आई महिलाओं को बेरहमी तरीके से लाठी डंडे से जमकर पीटा गया जिसमें युवती और एक वृद्धा को गंभीर चोट आई है। मारपीट में वृद्धा महिला का हाथ फट गया है। गंभीर चोट होने के कारण दर्द से कहारते हुए युवती बेहोश हो गयी। उस समय घर के अभी पुरुष बाहर काम करने गए हुए थे।

आनन-फानन में परिजनों के द्वारा सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा सभी का उपचार किया गया। जिसमें युवती और एक वृद्धा महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है बाकी और दो महिलाएं खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद दोनों युवक घर से फरार हो गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading