गया में आवास सहायक रिश्वत लेते धराए:लंबे समय से रि’श्वत से कर रहा था कमाई

गया जिले के डुमरिया प्रखंड कार्यालय में लाभुक से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने आवास सहायक मनीष रंजन को रंगेहाथों पकड़ा है। रिश्वत लेते हुए पकड़े गए आवास सहायक मनीष रंजन को निगरानी की टीम अपने साथ पटना ले गई है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से पूरे ब्लाक र्कायालय में सनसनी मची है। कोई भी इस मामले में कुछ भी बोलने से दूर भाग रहा है। बताया जा रहा है कि मनीष रंजन लंबे समय से आवास योजना की आड़ में मोटी रकम रिश्वत में ले रहे थे।

विजिलेंस टीम की गिरफ्त में आवास सहायक। - Dainik Bhaskar

दरअसल मंझौली के रहने वाले सुशील चौधरी ने बीते दिनों आवास सहायक के विरुद्ध निगरानी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। निगरानी ने अपने स्तर से सुशील की शिकायत की जांच की तो मामला सही पाया गया। सुशील अपनी पत्नी के नाम पर आवास योजना के तहत घर बनवा रहा था।

दूसरी किस्त जारी करने के लिए मनीष रंजन सुशील पर 20 हजार रुपये की रिश्वत का दवाब बनाए हुआ था। इस बात को लेकर बीते एक महीने से दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। लेकिन मनीष रंजन 20 हजार रुपये पर अड़ा हुआ था।

मंगलवार की दोपहर करीब 11 बजे डुमरिया प्रखंड कार्यालय पहुंची। लेकिन उस समय मनीष रंजन अपने दफ्तर में नहीं थे। कुछ देर इंतजार करने के बाद मनीष रंजन दफ्तर पहुंचे। विजिलेंस की ओर से तय प्लान के तहत सुशील चौधरी रुपये लेकर विजिलेंस के आदिमयों के साथ मनीष रंजन के कक्ष में पहुंचा और बातचीत के दौरान ही 20 हजार रुपये मनीष रंजन को सौंप दिए।

रुपये लेते ही सुशील के साथ में मौजूद विजिलेंस के सदस्यों ने मनीष रंजन को दबोच लिया। और तेजी के साथ घसटीते हुए बाहर खड़ी विजिलेंस की गाड़ी में बिठा कर निकल गए। यह सारा खेल 5 मिनट से भी कम समय हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading