सीवान में महावीरी झंडा मेले में फिर एक बार अ’श्लीलता की हदें पार हुई है। यहां मेले के जु’लूस में डांसर्स को बुलाया गया और रातभर फू’हड़ डांस हुआ। पूरा मामला सीवान जिले के भगवानपुर हा’ट में लगने वाले महावीरी झंडा मेला के दौरान का है।
बता दें कि यहां 5 सितंबर को जु’लूस में पूरी रात अ’श्लील गीतों पर नर्तकियों ने ठु’मके लगाए। इसके बाद 6 सितंबर को मेले के दौरान रात तक प्रशासन से नजरें छुपाते हुए अ’श्लील गीत बजे। जिस पर बार-बालाओं ने जमकर ठु’मके लगाए।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने पहले ही जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगने वाले महावीरी झंडा मेला में आर्केस्ट्रा के संचालन पर पूरी तरह से पा’बंदी लगा रखी है। इसके बावजूद भी प्रशासन के नि’यमों को ताक पर रखते हुए पूरी रात अ’श्लीलता की प्र’दर्शनी की गई।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भोजपुरी अश्लील गीत पर एक दो नहीं बल्कि स्टेज पर छह-छह नर्तकियों ने एक साथ ठुमके लगाए। दो बार बालाओं के द्वारा अश्लील गीतों पर अश्लील डांस किया जा रहा है।
इस बीच मौके पर दर्शक के रूप में मौजूद लोगों ने पूरी रात वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर सुबह होते ही शेयर कर दिया। हालांकि इसके बावजूद भी प्रशासन ने अभी तक किसी तरह का एक्शन नहीं लिया है।
भगवानपुर हाट थाने से जब नर्तकियों द्वारा अश्लील डांस की बात कही गई तो उन्होंने मामले की जांच कराने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

