भागलपुर के अपार्टमेंट में गार्ड और दोस्त का गला रे’ता:हमले में गार्ड की मौ’त

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र के चंडी प्रसाद लेन स्थित श्रीनिकेतन अपार्टमेंट में अपराधियों ने प्राइवेट गार्ड और गार्ड के दोस्त की बेहरमी से हाथ-पैर बांधकर गला रेत दिया है। गार्ड पुरुषोत्तम कुमार की मौके पर मौत हो गई है और दोस्त साजन कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज मायागंज अस्प्ताल में चल रहा है।

हमले में गार्ड की मौत, दोस्त की हालत नाजुक | Guard killed in attack, friend's condition critical - Dainik Bhaskar

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात, जोगसर थाना पुलिस स्कॉयड डॉग और फोरेंसिक टीम पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।मृतक गार्ड की पहचान बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के कठोन गांव के निवासी गोपाल दास के 20 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान कठोन गांव के निवासी लक्ष्मण दास के 25 वर्षीय पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है।

मृतक गार्ड पुरुषोत्तम की बहन संगीत ने बताया कि रात में वह मिलने के लिए आया था। तब सबकुछ ठीक था। हत्या किस कारण से हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुरुषोत्तम करीब 7 माह से वहां गार्ड के रूप में नौकरी करता था।वहीं घायल साजन के परिजन बहनोई ने बताया कि पिछले दस दिन से वह नाथनगर में अपने बहनोई के घर रहता था और शाम 7 बजे घर में बोलकर निकल कि उसके दोस्त के पास 1500 रुपए बाकी है जो मांगने जा रहे हैं। सुबह जानकारी मिली कि वह गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। उसके दोस्त की भी किसी ने गला रेत कर हत्या कर दिया है। उसको भी गला रेत दिया है जिसका इलाज चल रहा है।

साजन ने पुलिस को कागज में लिखकर बताया अपराधियों के नाम वही जख्मी साजन ने भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मोके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी को कागज में अपराधियों के नाम और घटना की जानकारी बताया है। सके अनुसार सभी नकाबपोश अपराधी थे।भागलपुर के सिटी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दो लोगों की हत्या का प्रयास किया गया है। एक की मौत हुई है। एक का इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading