पटना में नवविवाहिता की ला’श मिली: पति एवं ससुर गि’रफ्तार

पटना के परसा बाजार में मंगलवार की शाम एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। महज 2 महीना पूर्व हुई शादी के बाद ससुराल वालों के प्रताड़ना से परेशान होकर नवविवाहिता ने मंगलवार को खुद को खत्म करने का प्लान बनाया था। घटना के बाद नवविवाहिता के पिता ने परसा बाजार थाने में अपनी बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

अंजली कुमारी की फाइल फोटो।

विवाहिता के परिजनों का यह मानना है कि ससुराल वालों के प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने मंगलवार को इस तरह के कदम उठाए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंजलि के पिता जितेंद्र कुमार के लिखित आवेदन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंजली के पति संतोष कुमार साहू एवं ससुर शिव कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि परसा बाजार के यादव चक निवासी जितेंद्र कुमार ने अपनी बेटी अंजलि कुमारी (20 वर्ष )की शादी 5 जुलाई 2022 को दानापुर के संतोष कुमार साहू के साथ धूमधाम से किया था। अंजली के पिता जितेंद्र कुमार ने बताया कि शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार लड़का एवं ससुराल वालों को उपहार दिए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही हैं अंजलि के ससुराल वालों द्वारा कई तरह की डिमांड शुरू हो गई। जितेंद्र कुमार का यह मानना है कि शादी के महज 2 महीने के अंदर हैं अंजलि के ससुराल वालों ने उससे इतना प्रताड़ित किया कि वह काफी परेशान हो गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading