पिकअप पर लोडेड भारी मात्रा में श’राब ज’ब्त, उत्पाद विभाग की कार्रवाई से श’राब त’स्करों में ह’ड़कंप

बांका: उत्पाद विभाग की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को भी बड़ी खेप पकड़ी गई। जिले में लगातार शराब तस्कर पकड़े जाने के बाद उत्पाद विभाग झारखंड से सटे इलाकों में हर रोज विशेष अभियान चला रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में शराब के नशे में लोग भी पकड़े जा रहे हैं। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराबियों की जांच की जा रही है।

पिकअप पर लोडेड भारी मात्रा में शराब जब्त, उत्पाद विभाग की कार्रवाई से शराब  तस्करों में हड़कंप | Liquor seized in huge quantity loaded on pickup,  action of excise department ...

उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को भी देर रात तक दर्दमारा और भजोर बॉर्डर के पास बड़े पैमाने पर अभियान चलाया फोन मिलाओ इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम द्वारा सभी वाहनों की गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई।

वही दोनों स्थानों पर झारखंड की ओर से शराब पीकर जिला में प्रवेश करने वाली लोगों की भी सघनता से जांच की गई। बताया जा रहा है कि एक पिकअप वैन पर भारी मात्रा में शराब लाई जा रही थी। जांच के क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ लिया।

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शराब तस्करों पर लगाम लगाने के लिए हर रोज विशेष अभियान चलाया जा रहा है। खासकर झारखंड से सटे इलाकों में वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है। व्रेथ एनालाइजर मशीन से शराबियों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading