सामूहिक आ’त्महत्या:कांस्टेबल ने 3 साल की बेटी और पत्नी के साथ 12वीं मंजिल से छ’लांग लगाई

गुजरात में अहमदाबाद शहर में रहने वाले एक पुलिसकर्मी ने मंगलवार की आधी रात तीन साल की बेटी और पत्नी के साथ 12वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अब तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बेटी के तीसरे बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो। - Dainik Bhaskar

पहले पत्नी कूदी फिर बेटी के साथ कुलदीप
शहर के गोता इलाके की दीवा हाइट्स ट़ॉवर में रहने वाले कुलदीप के पड़ोसियों ने बताया कि रात के अनुसार रात के करीब 1 बजे का समय था। धड़ाम की आवाज आई। पहले रिद्धी ने छलांग लगाई थी और इसके एक मिनट बाद बेटी को गोद में लेकर कुलदीप ने भी छलांग लगा दी। कॉल पर 5 मिनट में ही एंबुलेंस आ गई थी, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

सुसाइड नोट में भी कारण साफ नहीं
वस्त्रापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलदीप का एक सुसाइड नोट मिला है, लेकिन उसमें कहीं भी सुसाइड का कारण नहीं लिखा है। नोट में उन्होंने लिखा है कि अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहे हैं। घरवालों को परेशान न किया जाए। उन्होंने यह भी लिखा ही पुलिस थानें में उनके साथ काम करने वाले सभी पुलिसवाले भी बहुत अच्छे थे। सभी का काफी सपोर्ट भी मिलता था। परिवार और दोस्तों के नामों का भी जिक्र किया और सभी की तारीफ की।

खुशहाल जीवन जी रहा था परिवार
पड़ोस में ही रहने वाली कुलदीप सिंह की बहन ने बताया कि वे फ्लैट की 12वीं मंजिल पर पत्नी रिद्धीबेन और 3 साल की बेटी आकांक्षा के साथ रहते थे। कुलदीप और रिद्धा का स्वभाव बहुत अच्छा था। बेटी के साथ दोनों खुशहाल जीवन जी रहे थे। दोनों ने ही कभी इस बारे में कोई बात नहीं कि उनकी जिंदगी में कोई समस्या भी है। इसलिए इतना बड़ा कदम उठा लेना, कोई नहीं समझ पा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading