बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा’ की सक्सेस के बाद फिल्म के मेकर्स इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। ‘पुष्पा 2’ के लिए मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को मोटी रकम ऑफर की है। कोइमोई के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ के लिए अल्लू को 125 करोड़ फीस दी जा रही है। इतनी फीस लेने के बाद अल्लू इंडिया के तीसरे हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं। इसी के साथ अल्लू ने सलमान खान की फीस की बराबरी भी कर ली है।

450 करोड़ है ‘पुष्पा 2’ का बजट
कहा जा रहा है कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के लिए साजिद नाडियाडवाला से 125 करोड़ ले रहे हैं। वहीं फिल्ममेकर भी इतनी फीस देने के लिए तैयार हो गए हैं। ऐसे में अल्लू ने फीस के मामले में सलमान की बराबरी कर ली है।

रिपोर्ट्स में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का बजट 450 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जिसमें से अल्लू एक बड़ा हिस्सा ले रहे हैं।

सितंबर के तीसरे हफ्ते से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
पुष्पा का पहला पार्ट ओरिजिनली तेलुगु में फिल्माया गया था और बाद में इसे हिंदी समेत दूसरी भाषाओं में डब किया गया था। ‘पुष्पा: द राइज’ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन लगभग 350 करोड़ से भी ज्यादा का था। इस फिल्म की सक्सेस के बाद मेकर्स इसके सीक्वल की तैयारी कर चुके हैं।

इस फिल्म की शूटिंग सितंबर के तीसरे हफ्ते से शुरू होगी। आपको बता दें ‘पुष्पा द रूल’ को अलगे साल दिसंबर तक बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करने की उम्मीद लगाई जा रही है।





