मामला बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के बिरनौधा गांव की है। जहां एक प्रेमी को चोरी छिपे प्रेमिका से मिलना इस तरह महगा पड़ा कि ग्रामीणों ने तमाम उम्र एक साथ जीवन गुजारने की सजा सुनाते हुए दोनों की शादी करा दी। दरअसल उक्त गांव के अभिषेक कुमार उर्फ डब्लू का गांव के ही अंशु कुमारी से आंखे चार हो गई। धीरे – धीरे दोनों का प्यार इस तरह परवान चढ़ते गया कि चोरी – छिपे एक दूसरे से मिलना – जुलना भी शुरू कर दिया । यह सिलसिला पिछले दो वर्षों से चल रहा था ।

गांव – घरों में इस तरह का प्रेम ग्रामीणों को खटकने लगा । इस क्रम में सोमवार की रात अभिषेक कुमार उर्फ डब्लू प्रेमिका के घर पहुंचे । पहले से सजग स्वजनों ने दोनों को प्रेमालाप करते पकड़ लिया । फिर तो आधी रात में हंगामा बरपने लगा । आवाज सुन अन्य ग्रामीण भी दौड़कर पहुंचे , और दोनों की शादी कराने पर बल देना शुरू किया ।

पहले तो प्रेमी के स्वजन शादी करने से मुकरने लगे , और अभिषेक भी कैरियर बनाने की बात कह बाद में शादी करने की गुहार लगाने लगे । प्रेमिका के स्वजनों और ग्रामीणों के दबाब पर किसी की कुछ नहीं चला । आधी रात में ही आनन – फानन में शादी की तैयारी शुरू हो गया । ग्रामीणों ने घर में सो रहे पंडित को भी जगाकर लाया , और दोनों की शादी करा दी । इस शादी के गवाह कई लोग बने ।

पिछले एक वर्षों के अंदर प्रेम – प्रसंग में करीब एक दर्जन से भी अधिक शादियां हो चुकी है । करीब दो माह पहले गिरधारा गांव में अंतर्जाती प्रेम प्रसंग चल रहा था । जिसमें लड़की गर्भवती हुई तो प्रेमी शादी करने से मुकरने लगे , लेकिन ग्रामीणों के दबाब पर शादी कराया गया । इसके अलावे करसोप , कम्मडी , मिर्जापुर , मोहनपुर इत्यादि गांव में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी है ।





