पटना के पालीगंज में अ’पराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े एक किसान को गो’लियों से भू’न डा’ला। आननफानन में स्थानीय ग्रामीण एवं पुलिस की मदद से घा’यल किसान को पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थि’ति गंभीर बनी हुई है। घ’टना के बाद पूरे गांव में स’नसनी फै’ल गई। सूचना मिलते ही पालीगंज थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दिया है। मामला जमीनी वि’वाद का बताया जा रहा है।
घ’टना के बारे में बताया जा रहा है कि पालीगंज के सतपुली निवासी राम सतीश राम 70 वर्ष अपने घर से खेत की ओर (मिल्की गांव) जा रहे थे। मिल्की गांव के पास ही मोटरसाइकिल से आए दो अ’पराधियों ने उन पर गो’लियां चला दी। बताया जा रहा है कि अ’पराधियों द्वारा चलाई गई गोली राम सतीश राम के मुंह में जाकर लगी और वह वहीं गि’र पड़े।
इस बीच मोटरसाइकिल से आए अ’पराधी हथियार लहराते हुए वहां से फ’रार हो गए। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों ने इसकी सूचना पालीगंज थाना को दी।
सूचना मिलते हैं पालीगंज थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता दल बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल राम सतीश राम को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
इस मामले को लेकर पालीगंज एएसपी अवधेश दीक्षित ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला जमीन विवाद का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल घायल को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा गया है। एएसपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।


