युवक की घर से बुलाकर ह’त्या:सड़क किनारे घा’यल अ’वस्था में मिला, अस्पताल ले जाने में हुई मौ’त

नवादा में एक युवक को घर से बुलाकर हत्या कर दिया गया। इसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के मलूका गांव की है। वही मृतक की पहचान मलूका बीघा गांव निवासी स्वर्गीय महेंद्र यादव के पुत्र गोरेलाल यादव के रूप में किया गया। बताया जा रहा है कि आज सुबह मलूक का बीघा गांव के पास ही सड़क किनारे जख्मी अवस्था में गोरेलाल पड़ा था। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे चिंताजनक हालात में पटना रेफर कर दिया गया।

रोड किनारे घायल अवस्था में मिला, अस्पताल ले जाने में हुई मौत | Found  injured on roadside, died in hospitalization - Dainik Bhaskar

पटना ले जाने के क्रम में युवक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बुधवार की रात्रि गांव के ही दो युवक गोरेलाल को घर से बुलाकर ले गया था। जिसे पीट-पीटकर अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि लोगों को लगे की सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है।

5 सितंबर को मृतक ने अपनी बेटी का मनाया था जन्मदिन

मृतक युवक की शादी वर्ष 2015 में हुआ था। शादी के बाद एक बच्ची ने जन्म लिया। जिसका जन्मदिन 5 सितंबर को बड़े ही धूमधाम से गोरेलाल ने मनाया था उसे क्या पता था कि मैं अपनी बेटी के जन्मदिन में आखिरी बार शामिल हो रहा हूं। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है वह बार-बार रोते-रोते बेसुध हो जा रही थी। गांव के लोग ढाढस बंधाने में जुटे थे।

परिजनों के करुण चीत्कार से अस्पताल हुआ गमगीन

घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के साथ मृतक परिजन भी अस्पताल पहुंचे थे। सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों के करुण चीत्कार से पूरा सदर अस्पताल गमगीन हो गया। हर कोई इस घटना से स्तब्ध था। पूरे मामले पर पुलिस ने कहा है कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामला की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.