बिहारशरीफ में NIA की रेड, छा’पेमारी के बाद आया सामने आया SDPI प्रदेश अध्यक्ष; केंद्र सरकार पर बोला ह’मला

पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के पास से मिले दस्तावेज के बाद एनआईए व एटीएस की टीमें इससे जुड़े अन्य लोगों के गिरहबान तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को दूसरी बार एनआईए की टीम बिहारशरीफ पहुंची।

बिहारशरीफ में NIA की रेड, छापेमारी के बाद आया सामने आया SDPI प्रदेश अध्यक्ष; केंद्र सरकार पर बोला हमला

अहले सुबह सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज मोहल्ला स्थित एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर के घर में छापेमारी की। स्थानीय थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार के अलावा एनआईए की चार सदस्यीय टीम ने लगभग दो घंटे गहन तलाशी ली। छापेमारी के वक्त शमीम अख्तर घर पर मौजूद नहीं थे। कुछ कागजात के अलावा अन्य चीजें नहीं मिलने की सूचना है। टीम के अधिकारी शमीम अख्तर के छोटे भाई मो. दानिश को सोहसराय थाने ले गये। वहां पूछताछ के बाद कई कागजों पर हस्ताक्षर करा कर उसे छोड़ दिया गया।

एनआईए की टीम के वापस जाने के बाद पुलिस की नजर में फरार शमीम अख्तर फुलवारीशरीफ कांड के 57 दिनों बाद खुलेआम अपने घर पहुंचे। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फुलवारी शरीफ में 13 जुलाई को जो कांड हुआ उसी सिलसिले में एनआईए की टीम सर्च वारंट लेकर आई थी। करीब दो घण्टे की तलाश के बाद वापस चली गई।

पहले भी आयी थी टीम

इसके पहले एसडीपीआई के जिलाध्यक्ष लालबाबू उर्फ मो. सिराज, जिला महासचिव मो. फैज व मो. असगर अली के घरों में एनआईए व एटीएस की टीमों द्वारा छापेमारी की गई है। उस वक्त इनलोगों के आधार कार्ड, पैन व बैंक खातों से संबंधित कागजात ले गयी थी। ये लोग छापेमारी के वक्त घर पर ही थे। लेकिन, उनसे कोई खास पूछताछ नहीं की गयी थी। उस दिन शमीम अख्तर के घर टीम के अधिकारी नहीं गये थे।

पटना पुलिस द्वारा फुलवारीशरीफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें शमीम अख्तर को भी आरोपित बनाया गया है। शमीम अख्तर एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) का कर्ता-धर्ता है। दर्ज एफआईआर में तीसरा नाम शमीम अख्तर का ही है। शमीम अख्तर इसके पूर्व बिहार शरीफ विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। हाल ही में नूपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में शहर प्रदर्शन रैली का नेतृत्व कर चुका है।

केंद्र सरकार पर बोला हमला

फुलवारीशरीफ कांड के बाद अचानक से चर्चा में आये एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर पहली दफा मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि अभी हाल में ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना आकर यह बयान दिया था कि अब क्षेत्रीय पार्टियां खत्म हो जाएंगी। केंद्र सरकार ईडी, एनआईए व सीबीआई को अपनी कठपुतली बनाकर लोगों को परेशान कर रही है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हों या झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सभी को केंद्र सरकार परेशान कर रही है। क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करने के षड्यंत्र के तहत ही एसडीपीआई से जुड़े लोगों को भी निशाने पर लिया जा रहा है। कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तूली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading