शार्ट सर्किट से रेडिमेड कपड़ा दुकान में लगी आ’ग:नगदी समेत 40 लाख की सम्पति नष्ट

अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडो नेपाल बॉर्डर रोड स्थित सत्यम वस्त्रालय दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से बुधवार की देर रात भयानक अग्निकांड हुआ।

नगदी समेत 40 लाख की सम्पति नष्ट, नरपतगंज में हुई घटना | 40 lakh property  including cash destroyed, incident happened in Narpatganj - Dainik Bhaskar

इस घटना में दुकान में रखा रेडीमेड वस्त्र समेत लाखों रुपये के सामान राख हो गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन व स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित बीरेंद्र मेहता ने बताया कि बीती रात करीब 8:00 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात के 11:30 बजे उन्हें आसपास के ग्रामीणों ने फोन कर सूचना दिया कि दुकान में आग लग गई है। जब तक वह दुकान पर पहुंचे, आग पूरे दुकान को अपनी जद में ले चुका था। पीड़ित ने बताया अगलगी के कारण पूरा व्यापार चौपट हो गया। आग में लगभग 40 लाख रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया।

इस मामले को लेकर पीड़ित दुकान मालिक मनोज मेहता ने बताया कि आवेदन फुलकाहा थाना पुलिस को दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading