मुजफ्फरपुर : 70 फीट के राजमहल में विराजमान होंगी मां दुर्गा

श्री दुर्गा पूजा समिति अतरदह रामदयालु में इस बार 70 फीट के राजमहल में आधे शेर व आधे हाथी पर सवार दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित होगी। मां की प्रतिमा 12 फीट की होगी। यहां वर्ष 1975 से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है।

नवरात्रि के दिन माँ दुर्गा को करें प्रसन्न, करें इन मन्त्रों का उच्चारण  Make Maa Durga happy on the day of Navratri, recite these mantr - News  Nation

पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि स्थानीय लखु पासवान ने सर्वप्रथम पूजा की शुरुआत की थी। इसके बाद विश्वनाथ गुप्ता, विश्वनाथ पासवान उर्फ कैला पासवान व सुरेंद्र सिंह पूजा संभालने लगे थे। इस पूजा पंडाल से दो हजार परिवारों की आस्था जुड़ी है। इसमें वार्ड 31 व 32 के लोग तन, मन व धन से पूजा-अर्चना करते हैं। 35 सक्रिय सदस्य पूरी तत्परता से पूरे नवरात्र श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहते हैं।

विश्वनाथ पासवान बनाते थे प्रतिमा

इस पूजा पंडाल में माता की प्रतिमा पूर्व में आयोजक मंडल के सदस्य विश्वनाथ पासवान उर्फ कैला पासवान बनाते थे। उनके बाद आमगोला पड़ाव पोखर के शेखर पंडित निर्माण करने लगे। वर्तमान में उनका भतीजा विक्की पंडित प्रतिमा निर्माण कर रहा है। पूजा पंडाल की सजावट दिनेश राम करते हैं जबकि बिजली की सजावट रामजी करते हैं। बंगाल के कालाकार पंडाल में फूलों से माता के राजमहल को सजाएंगे।

बुंदिया, हलवा व खिचड़ी का बंटेगा प्रसाद

अध्यक्ष ने बताया कि पूजा के दौरान सप्तमी को मूढ़ी-बुंदिया, अष्टमी को हलवा व नवमी को खिचड़ी का महाप्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading