मुजफ्फरपुर में बच्चा चो’री के आ’रोप में दो धराए:भी’ड़ ने जमकर की धु’नाई

मुजफ्फरपुर के हत्था ओपी क्षेत्र के लोहरखा चौर में बच्चा चोर होने के संदेह में आक्रोशित ग्रामीणों ने दो युवकों की पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। जबकि तीसरा युवक मौके से भाग गया। मामले की सूचना पर पहुंची हत्था ओपी की पुलिस ने भीड़ से युवक को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए बंदरा पीएचसी भेज दिया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया।

पकड़े गए दो संदिग्ध - Dainik Bhaskar

हत्था ओपी के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की पिटाई से घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के पड़ोसी चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकमेहसी रमई टोला निवासी सुनील राय के पुत्र दीपक कुमार तथा दूसरे युवक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में की गई।

पकड़े गए युवकों का कहना था कि वह बेनीबाद से अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहा था। यहां शौच के लिए रुका था। इसी दौरान लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस का कहना है की अबतक किसी ने इस मामले में शिकायत नहीं की है।

सकरा में भी पकड़ाया एक संदिग्ध

हत्था ओपी क्षेत्र के मतलूपुर में भी बच्चा चोरी के संदेह में ग्रामीण भीड़ द्वारा संदिग्ध को पकड़कर पीटने की घटना हुई। यहां भी बच्चा चोर होने के संदेह में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध की को पकड़ लिया तथा उसकी भी पिटाई कर दी। सूचना पर हत्था ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची तथा संदिग्ध युवक को अपने कब्जे में ले लिया। छानबीन में युवक के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने का मामला सामने आया।

ओपीअध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के राजेश पासवान (35) के रूप में की गई। वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। अपने रिश्तेदार के घर जाने की बात बता रहा है। इसी दौरान रास्ते में बच्चा चोर के संदेह में लोगों ने उसे पकड़ लिया।ओपीध्यक्ष ने बताया कि सत्यापन की प्रक्रिया के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading