एमआईटी मेस में खान-पान हुआ महंगा:600 रुपए तक बढ़ोतरी; अब हर माह स्टूडेंट्स को देने होंगे इतने रुपए

एमआईटी (मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) में स्टूडेंट्स को इस महीने से अब बढ़ी हुई दर पर मेस के बिल का भुगतान करना होगा। अब हर महीने स्टूडेंट्स को 3664 रुपए देने होंगे। बढ़ती महंगाई के कारण मेस चार्ज में बढ़ोतरी की गई है। इसका असर अब एमआईटी में नामांकित स्टूडेंट्स की जेब पर भी पड़ेगा। मेस में खाने वाले छात्र-छात्राओं के चार्ज में 600 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। यह व्यवस्था नए सत्र में एडमिशन पाने वाले स्टूडेंट्स पर भी लागू हो जाएगी।

भीष्म पितामह के अनुसार पति-पत्नी को नहीं खाना चाहिए एक थाली में खाना, पड़ता  है दुष्प्रभाव | NewsTrack Hindi 1

संस्थान की ओर से नई दरों को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। अब छात्र-छात्राओं के लिए मेस शुल्क बराबर हो गया है। पहले छात्रों के लिए 100 रुपए और छात्राओं के लिए 90 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से शुल्क निर्धारित था। मेस प्रबंधन लंबे समय से इसे एकसमान किए जाने की मांग कर रहा था।

मेस संचालक गोपाल शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के बाद खाद्य पदार्थ समेत अन्य वस्तुओं की कीमतों में औसतन 45 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी हुई है। उल्लेखनीय है कि एमआईटी मेस में स्टूडेंट्स को सुबह में नाश्ता और दोपहर व रात में भोजन दिया जाता है।

अब स्टूडेंट्स के साथ-साथ पैरेंट्स को भी देना होगा एंटी रैगिंग एफिडेविट
एमआईटी (मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट अॉफ टेक्नोलॉजी) और जीईसी समस्तीपुर के विभिन्न ब्रांचों में नामांकन में स्टूडेंट्स के साथ-साथ पैरेंट्स को भी एंटी रैगिंग एफिडेविट देना अनिवार्य होगा।

नए सत्र में होने वाले नामांकन के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। स्टूडेंट्स को अपनी मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी भी देनी होगी। इसमें वजन, ब्लड ग्रुप, लंबाई, उम्र, हर्ट बीट, विजन विदाउट ग्लास और विद ग्लास समेत अन्य जानकारी देनी होगी। इसको लेकर मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट का फॉर्मेट भी जारी किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading