नालंदा में बच्चों के वि’वाद में महिला की ह’त्या:4 दिन पहले बच्चों के बीच हुआ था वि’वाद

नालंदा में बच्चों के विवाद में बीती शाम एक महिला को गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुरारी गांव का है। मृतका पुतुल यादव की 20 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी है। घटना के संदर्भ में मृतका के पति पुतुल यादव ने बताया कि 4 दिन पूर्व गांव के ही केडी यादव और उनके बच्चे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

4 दिन पहले बच्चों के बीच हुआ था विवाद, बीती शाम महिला को अपराधियों ने मारी  गोली | Woman murdered in children's dispute in Nalanda, 4 days ago there  was a dispute

इसी विवाद में बड़े कूद पड़े। बीती शाम जब उनकी पत्नी शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। तभी पूर्व से घात लगाए केडी यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद केडी यादव और उसका पूरा परिवार गांव से फरार हो गया।

गोली की आवाज के बाद जब लोग उस ओर गए तो घटना का खुलासा हुआ। हत्या की खबर जैसे ही घर वालों को मिली परिजनों में कोहराम मच गया। मृतिका अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है।

चिकसौरा थानाध्यक्ष चंद्रोदय प्रसाद ने बताया कि बच्चों के विवाद में महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस देर रात गांव से शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.