कलीम ने रोहित बनकर लड़की को प्यार में फं’साया:सोशल मीडिया पर फेक आईडी से शुरू की बातें

नवादा में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक मुस्लिम लड़के ने सोशल मीडिया पर हिंदू नाम से प्रोफाइल बनाकर लड़की को प्यार के जाल में फंसाया। इतना ही नहीं, लड़के ने लड़की को अपने साथ भागने के लिए राजी भी कर लिया। बुधवार को लड़की घर से भाग भी गई, लेकिन परिजनों और पुलिस की सक्रियता से अगले ही दिन दोनों को डेहरी ओन सोन से बरामद कर लिया गया।

मो. कलीम ने रोहित के नाम से सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर दोस्ती की।

पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। युवक का नाम मो. कलीम (21) है। वह डेहरी का ही रहने वाला है। सोशल मीडिया पर उसने रोहित सिंह नाम से अपनी प्रोफाइल बना रखी थी। इसी नाम से उसने 19 साल की लड़की से सोशल साइट पर दोस्ती की। धीरे-धीरे अपने प्यार के जाल में फंसाया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।

पुलिस की जांच में खुला कलीम के रोहित बनने का मामला

लड़की के पिता ने बताया कि बेटी के घर से भागने की जानकारी मिलते ही नवादा नगर थाना को इसकी सूचना दी। मामला सामने आते ही पुलिस ने पहले लड़के के सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच की। जांच में उसके मो. कलीम से रोहित बनने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और उनकी तलाश में जुट गई। अगले दिन ही पुलिस ने दोनों को डेहरी ओन सोन से बरामद कर लिया गया।

डर है कि बेटी को मार देगा- पिता

पिता ने कहा कि लड़के ने गलत नीयत से धर्म छिपाकर बेटी को फंसाया। डर है कि वो मेरी बेटी को मार देगा। या फिर वो उसे बेच देगा। हालांकि, बेटी के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। लड़की को उसके घरवालों को सौंप दिया गया है। फिलहाल वह कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। नवादा नगर थाना प्रभारी ने गुरुवार को कलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए जाने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading