मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर स्थित एपेक्स क्लासेज के छात्र-छात्राओं ने नीट की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।
संस्थान के नियमित क्लासरूम प्रोग्राम में टॉप परमॉर्मेंस में शिवांगी सुमन ने 651, अनामिका 619, पूर्णिमा 594, मेघा 562 व अनुराधा ने 555 अंक प्राप्त किया है।
एपेक्स क्लासेज के छात्र-छात्राएं हर साल बेहतर परिणाम देकर जिले को गौरवान्वित कर रहे है। इससे पहले भी जेईई मेन सेशन-वन में 13 व जेईई मेन सेशन-टू में 19 छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन अंकों के साथ सफलता प्राप्त की।
इसके परिणामस्वरूप एपेक्स क्लासेज के निर्देशक मिस्टर निरंजन कुमार शर्मा व आशीष मिश्रा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं बच्चों के अभिभावकों ने भी एपेक्स क्लासेज के सभी शिक्षकों व पूरी टीम को बधाई दी।









