गरीब रथ एक्सप्रेस से लॉ छात्र श’राब के साथ गि’रफ्तार: बैग से मिला 33 बो’तल श’राब

बेगूसराय में बरौनी रेल थाने की पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक लॉ के छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12204 दिल्ली – सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में उक्त छात्र सफर कर रहा था और इनके सीट के नीचे एक बैग में 33 बोतल शराब रखी हुई थी । वहीं पुलिस ने छात्र के द्वारा पुलिस वालों के साथ अभद्र पूर्ण व्यवहार का भी आरोप लगाया है।

बरौनी रेल थाना पुलिस ने की कार्रवाई, बैग से मिला 33 बोतल शराब | Barauni Rail  Station Police took action, 33 bottles of liquor found from the bag -  Dainik Bhaskar

युवक की पहचान सहरसा जिले के सोहर बाजार निवासी सुबोध कुमार के रूप में की गई है। उक्त छात्र ने पुलिस वालों पर मारपीट के आरोप सहित जबरन शराब मामले में फंसाने की बात कही है । बताया जा रहा है कि जैसे ही गरीब रथ एक्सप्रेस बरौनी प्लेटफार्म पर रुकी तो रेल पुलिस के द्वारा गाड़ी की चेकिंग शुरू की गई।

इसी क्रम में बरौनी रेल पुलिस के जवानों ने जी-6 बोगी में जांच पड़ताल शुरू की तो सुबोध कुमार के सीट के नीचे एक बैग रखा हुआ था और सुबोध कुमार नींद में थे । जब पुलिस वालों ने उन्हें जगाया तो सुबोध कुमार के द्वारा अभद्र पूर्ण व्यवहार किया गया और जब बैग की जांच की गई तो उसमें 33 बोतल शराब पाया गया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी छात्र को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading