दो दिनों तक छिटपुट बारिश फिर झमाझम बरसेंगे बादल, तीन जिलों में अलर्ट

पटना। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अभी मानसून ट्रफ जैसलमेर, भोपाल, गोंदिया, कलिंगापट्नम होते हुए पश्चिम बंगाल में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है।

Bihar Weather:  राज्य में दो दिनों तक छिटपुट बारिश फिर झमाझम बरसेंगे बादल, तीन जिलों में अलर्टइनके प्रभाव से राज्य भर में आंशिक बारिश की गतिविधियां रहेंगी, लेकिन दो दिनों बाद झमाझम बारिश के आसार हैं। 12 सितंबर को तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में जमुई, भागलपुर और बांका शामिल हैं।

गुरुवार को राजधानी में सुबह धूप निखरी, लेकिन दिन दस बजे के आसपास बादलों का बसेरा आसमान में हो गया। कुछ देर के लिए झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

बारिश की वजह से पटना के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई।

राज्य में  सर्वाधिक तापमान कटिहार में रिकॉर्ड किया गया। पारा 37.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।पटना समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में गुरुवार को हुई बारिश की वजह से मौसम सुहाना बना रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading