बिहार में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, निर्वाचन आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजने वाला है। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें नगर निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा होने की पूरी संभावना है। पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी 248 नगर निकायों में दिवाली से पहले मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 248 नगर निकायों में 19 नगर निगम, 81 नगर परिषद और 148 नगर पंचायत शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को सभी निकायों में आरक्षण की अधिसूचना भी जारी कर दी।

Bihar Municipal bodies election schedule may be announced in september  voting in october - बिहार में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, सितंबर में  हो सकती है घोषणा; अक्टूबर में मतदान

राज्य निर्वाचन आयोग ने पटना में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस पीसी में चुनाव अधिकारी राज्य की सभी नगर निकायों में चुनाव की तारीखों की घोषणा करेंगे। चुनाव कार्यक्रम का ऐलान होते ही सभी नगर निकायों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।

बिहार के 19 नगर निगमों में से 9 निगम में मेयर के पद महिलाओं के लिए रिजर्व रखे गए हैं। इसमें पटना, भागलपुर, गया, समस्तीपुर, आरा, दरभंगा, बेगूसराय, बेतिया और सासाराम नगर निगम में महिला उम्मीदवार मेयर बनेगी।

पटना में 17 लाख से ज्यादा वोटर चुनेंगे मेयर

पटना नगर निगम में मतदाताओं की सर्वाधिक संख्या है। यहां 17 लाख से ज्यादा वोटर मेयर और वार्ड पार्षदों का चुनाव करेंगे। इस बार भी पटना में मेयर और डिप्टी मेयर पद पर महिलाएं निर्वाचित होंगी, इसलिए चुनाव रोचक होने वाला है। पटना के अलावा दानापुर नगर परिषद में सबसे ज्यादा मतदाता हैं। यहां 1.56 लाख से ज्यादा लोग वोट डालेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading