मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर स्थित तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, तिमुल बोर्ड के चौथे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर तिमुल के पदाधिकारी प्रभाकर सिन्हा, नवीन कुमार, फूल कुमार झा व प्रबंध निदेशक एचएन सिंह ने बोर्ड का सदस्यों को पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस दौरान वक्ताओं ने तिमुल के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं तिमुल के विकास, उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त दूध व दुग्ध के बने अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के संघ के उद्देश्यों के प्रति वचनबद्धता दोहराते हुए दुग्ध उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
वहीं वक्ताओं ने संघ द्वारा प्रारंभ में 25 हजार लीटर की क्षमता से बढ़कर साढ़े छह लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध की पैकेजिंग, हस्तनन व प्रशीतिकरण के आधार पर तिमुल के बढ़ते कदम की सराहना की गई।
इसके अलावा तिमुल की तीन सूत्री उद्देश्य जैसे दुग्ध उत्पादकों की खुशहाली, संस्था का विकास व संघ में कार्यरत कर्मचारी/पदाधिकारी के चेहरे पर मुस्कान पर आधारित है।
वक्ताओं ने कहा कि इन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए तिमुल दिनों दिन प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसका श्रेय संघ से जुड़े लाखों दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं, संघ, समिति तथा दुग्ध पार्लर से जुड़े लोगों को जाता है।
इस दौरान श्वेत क्रांति के जनक स्व.वर्गिस कुरियन के पुण्यतिथि पर उनके किए गए कार्यो को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संघ के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष दुग्ध संघ नागेश्वर राय, नंदकिशोर राय, श्यामनंदन राय, विजय कुमार, कामेश्वर प्रसाद, देवनंदन साह, मुकेश राय, आशा देवी, संजू देवी, इन्दु देवी व प्रभारी विपनन उमाकांत ठाकुर ने डॉ.कुरियन के स्टेच्यू पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम का संचालन उमाकांत ठाकुर ने किया। इसमें प्रतिभा सिन्हा, आरके ठाकुर, विवेक आदि की भूमिका सराहनीय रही।
इस अवसर पर प्रभाकर सिन्हा, फूल कुमार झा, नवीन कुमार, मुकुल, सुनील कुमार झा सहित बड़ी संख्या में बोर्ड के सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








