इंडियन बैंक आंचलिक कार्यालय मुजफ्फरपुर का क्षेत्र महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

मुजफ्फरपुर : इंडियन बैंक आंचलिक कार्यालय, मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को बिहार एवं झारखंड के क्षेत्र महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार शाही का आगमन हुआ। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर अंचल प्रमुख रेशम लाल चराया, सहायक महाप्रबंधक एवं रंजीत कुमार चौधरी उप अंचल प्रबंधक ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र महाप्रबंधक ने आंचलिक कार्यालय का निरीक्षण किया एवं कार्यालय के सभी विभाग के कार्यो की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बैंक के अधिकारियों को अंचल में सबसे अधिक डिजिटल बैंकिंग पर ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही अधिक से अधिक टैब बैंकिंग के माध्यम से खाता खोलने पर जोर दिया।

उन्होंने बैंक द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड व मोबाइल एप (इंडओय सिस) का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कर ग्राहकों को इनसे जोड़ने का निर्देश दिया। क्षेत्र महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार शाही ने बताया कि मोबाइल एप के माध्यम से अब इंडियन बैंक ऋण की कई योजना लागू कर चुकी है।

इसमें व्यक्तिगत ऋण, मुद्रा ऋण स्वयं सहायता समूह के लिए ऋण व किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शामिल है। कुछ अन्य योजनाओं पर कार्य चल रहा है, जो मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल मोड में जारी की जाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान बैंक की नवीन जानकारियों से अवगत कराया।

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये क्षेत्र के सभी 83 शाखा प्रबंधकों को भी संबोधित कर आवश्यक मार्गदर्शन दिए। इसी कड़ी में अंचल कार्यालय में ग्राहक गोष्ठी सह ऋण वितरण शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में 11.97 करोड़ के ऋण की स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

वहीं अंचल प्रमुख रेशम लाल चराया ने क्षेत्र महाप्रबंधक को आश्वस्त किया कि उनके मार्गदर्शन में इस अंचल में बेहतर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित तौर पर उनके मुजफ्फरपुर आगमन से अंचल के व्यवसाय पर गुणात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इस अवसर पर अंचल कार्यालय मुजफ्फरपुर के मुख्य प्रबंधक राजकिशोर प्रसाद, अजय कुमार, रुपेश नंदन, रामकृष्ण नीरज, अभिजीत कुमार, नीरज संडयाल सहित सभी वरीय प्रबंधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading